जौनपुर

जौनपुर जनपद के व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। गोष्ठी में बाजार क्षेत्रों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
सीसीटीवी लगाने और साइबर ठगी से बचाव की सलाह
एसएसपी ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उन्हें हमेशा चालू रखने की अपील की। इसके साथ ही, बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए बैंक विवरण साझा न करने और किसी भी ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए जागरूक किया।
सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता
पुलिस कप्तान ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों व आमजन की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। बैठक में व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर व ग्रामीण) और सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
श्याम मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा, महराजगंजवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआhttps://t.co/bmgvBLIOnJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2026






















