बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के गांव जिरौली में पीर बाबा तथा पथवारी वाली गली में दबंगों द्वारा रास्ते पर कथित रूप से कब्जा करने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के गांव जिरौली में पीर बाबा तथा पथवारी वाली गली में दबंगों द्वारा रास्ते पर कथित रूप से कब्जा करने का मामला सामने आया है। रास्ता बाधित होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और पूजा-पाठ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस रास्ते पर करीब एक पूरी कॉलोनी बसी हुई है। रास्ते पर विवाद और अतिक्रमण के कारण इसका निर्माण कार्य भी लंबे समय से अटका हुआ है। इसके अलावा, पास स्थित सामुदायिक चिकित्सालय की दीवार टूटी होने से लोग मजबूरी में उसी जोखिम भरे रास्ते से गुजर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
कॉलोनी निवासी भूरा सिंह, संजू, चंद्रवीर, मोनू, नेत्रपाल, होरीलाल, संजय, अनिल, सुनील, पिंटू, भजनलाल, रामकुमार और रघुराज ने बताया कि वे इस संबंध में ग्राम प्रधान राजपाल सिंह और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर रास्ते को तुरंत कब्जामुक्त कराया जाए और अस्पताल की टूटी दीवार की मरम्मत कराकर मार्ग सुचारु किया जाए।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















