महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला ग्राम कलवारगढ़ का है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही युवक द्वारा छेड़खानी की तहरीर दी थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 सितंबर को कलवारगढ़ हनुमान मंदिर तिराहे से आरोपी पवन (20) पुत्र अवधराज को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल बृजेश कुमार और राहुल तिवारी शामिल रहे।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026





















