लखनऊ

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजधानी लखनऊ में सहकारी ग्राम विकास बैंक उन्नाव के अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी ने शिष्टाचार भेंट की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजधानी लखनऊ में सहकारी ग्राम विकास बैंक उन्नाव के अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आशुतोष दीक्षित भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान संजीव त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री को उन्नाव जिले में चल रही ग्रामीण विकास योजनाओं, किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और सहकारी बैंक की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण विकास व किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सहकारिता के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए। संजीव त्रिवेदी ने सीएम का आभार व्यक्त करते हुए बैंक के कार्यों को और गति देने का संकल्प जताया।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















