जौनपुर

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के कासिमपुर मोहल्ले के पास सोमवार रात एक 27 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के कासिमपुर मोहल्ले के पास सोमवार रात एक 27 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान आजमगढ़ जिले के पकरौल थाना दीदारगंज निवासी अनुराग यादव के रूप में हुई, जो स्थानीय स्तर पर मेडिकल एजेंसी चलाता था। अनुराग शाम को अपनी दुकान बंद कर घर लौटने के बजाय बाइक से खेतासराय रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा। वहां बाइक खड़ी कर उसने अपने मौसेरे भाई को फोन पर अंतिम बार बात करने और जान देने के फैसले की जानकारी दी।
मौसेरे भाई के समझाने और परिजनों को सूचना देने के बावजूद, जब तक घरवाले मौके पर पहुंचे, तब तक अनुराग ट्रेन की चपेट में आ चुका था। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में रो-रोकर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026





















