जौनपुर

जौनपुर जनपद के विकास खंड खुटहन की ग्राम पंचायत टिकरी कला का मुख्य मार्ग बदहाली के कारण पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुका है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों, कीचड़ और जलभराव से राहगीरों व दोपहिया चालकों का आवागमन दूभर हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के विकास खंड खुटहन की ग्राम पंचायत टिकरी कला का मुख्य मार्ग बदहाली के कारण पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुका है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों, कीचड़ और जलभराव से राहगीरों व दोपहिया चालकों का आवागमन दूभर हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि डायल 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी जिम्मेदारों ने केवल कागजी रिपोर्ट लगाकर खानापूर्ति कर दी। नाराज ग्रामीणों ने बीडीओ नीरज जायसवाल व संबंधित विभाग से मार्ग की जमीनी हकीकत का संज्ञान लेकर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026





















