मऊ

मऊ जनपद के अल्मोड़ा जनसुनवाई के दौरान अपने घर के पास कच्ची सड़क के निर्माण की मांग लेकर पहुंची नन्ही बच्ची सामरा नाज़ की शिकायत पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तत्काल कड़ा संज्ञान लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के अल्मोड़ा जनसुनवाई के दौरान अपने घर के पास कच्ची सड़क के निर्माण की मांग लेकर पहुंची नन्ही बच्ची सामरा नाज़ की शिकायत पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तत्काल कड़ा संज्ञान लिया है। डीएम ने जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के आदेश के 24 घंटे के भीतर नगर पालिका परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित भूमि की पैमाइश कराई और सड़क निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर लिया। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में आने वाली हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। विशेषकर बच्चों और आम नागरिकों की समस्याओं पर संवेदनशीलता से कार्रवाई की जाएगी।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026













