सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत मनोहरी से बनरही होते हुए धेंसा पेट्रोल पंप जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत मनोहरी से बनरही होते हुए धेंसा पेट्रोल पंप जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रहा है। मार्ग के बीच बनी पुलिया का हिस्सा टूटकर धंस जाने से वहां गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों की जान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है।
पुलिया पर लगी लोहे की ग्रिल भी जर्जर होकर टूट चुकी है। रात के अंधेरे में राहगीरों, बाइक सवारों और मवेशियों के गड्ढे में गिरने की आशंका बनी रहती है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण अमर नाथ पाण्डेय ने 27 अगस्त 2026 को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या: 40018426019300 भी दर्ज कराई है, जो फिलहाल लंबित है।
अमर नाथ पाण्डेय, दुर्गेश यादव, लक्ष्मण गुप्ता और रघुनाथ कनौजिया सहित स्थानीय निवासियों ने सांसद, स्थानीय विधायक व जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलिया एवं मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही हादसे से बचाव के लिए निर्माण शुरू होने तक मौके पर बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड लगाने की अपील की है।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026





















