सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम के तहत रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम के तहत रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जवानों को नियमित व्यायाम, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक व प्रेरित करना था।

साइकिल रैली में वाहिनी के जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही वाहिनी परिसर में अंतर-जवान वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के माध्यम से जवानों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और उनमें आपसी सौहार्द व प्रतिस्पर्धात्मक भावना बढ़ाने का प्रयास किया गया। पूरा खेल कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026





















