देवरिया

जनपद देवरिया के फर्जी लेटरहेड, ईमेल और कूटरचित हस्ताक्षरों के जरिए 35.72 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का देवरिया साइबर थाना पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद देवरिया के फर्जी लेटरहेड, ईमेल और कूटरचित हस्ताक्षरों के जरिए 35.72 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का देवरिया साइबर थाना पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सोंदा के पास से गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 एंड्रॉइड मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार (सलेमपुर, देवरिया), शशांक कुमार साहिल (गुठनी, सिवान) और अंकुश मिश्रा (कुशीनगर) के रूप में हुई है।
ऐसे की थी 35.72 लाख रुपये हड़पने की कोशिश
आरोपियों ने मेरठ की एक इंफ्राहाइट्स कंपनी का फर्जी लेटरहेड और फर्जी ईमेल तैयार कर बैंक को भ्रमित किया और 35,72,801 रुपये अपने सहयोगी के खाते में ट्रांसफर करा लिए। इस रकम से ठगों ने शादी के लिए जेवरात खरीदने के बहाने देवरिया स्थित तनिष्क ज्वेलर्स के खाते में 34.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। तनिष्क ज्वेलर्स के स्टोर मैनेजर को खाते में अचानक आई रकम पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को फ्रीज कराया और जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026





















