शामली

जनपद शामली के अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शूटरों के पुलिस एनकाउंटर में ढेर होने के बाद मृतक अंकित की पत्नी सीमा बालियान का बयान सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद शामली के अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शूटरों के पुलिस एनकाउंटर में ढेर होने के बाद मृतक अंकित की पत्नी सीमा बालियान का बयान सामने आया है। उन्होंने घटना के पीछे बताए जा रहे कारण पर सवाल उठाते हुए पुलिस और शासन की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सीमा बालियान ने कहा कि केवल एक गाने को वजह बताकर किसी की हत्या कर देना समझ से परे है। उन्होंने कहा, “गाने की वजह से कोई हत्या क्यों करेगा? गाना हटाना म्यूजिक कंपनी का काम था, इसमें अंकित की कोई गलती नहीं थी।” उन्होंने आगे कहा कि अंकित बेहद समर्पित इंसान थे और समाज के लिए कुछ बेहतर करना चाहते थे। एक गाना उनकी हत्या का कारण कैसे बन सकता है? इस मामले में जो भी आरोपी शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इसके साथ ही सीमा बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और उन्हें तथा पूरे प्रदेश को मुख्यमंत्री से न्याय की पूरी उम्मीद है।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026





















