महराजगंज

महराजगंज नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद नारायणी गंडक नदी में बहकर भारतीय सीमा में पहुंचे चार अज्ञात शवों तीन महिला व एक पुरुष को रविवार देर रात वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद नारायणी गंडक नदी में बहकर भारतीय सीमा में पहुंचे चार अज्ञात शवों तीन महिला व एक पुरुष को रविवार देर रात वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
निचलौल क्षेत्र के टेलफाल के पास नदी में शव तैरते देख स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी थी, जिसके बाद एसएसबी और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाकर शवों को बाहर निकाला। 72 घंटे तक पहचान की प्रतीक्षा करने के बाद भी जब कोई दावेदार सामने नहीं आया, तो नियमानुसार शवों का पोस्टमार्टम कराकर डीएनए सैंपल सुरक्षित रख लिए गए।
अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शवों को ठूठीबारी बॉर्डर के रास्ते नेपाल पुलिस (सशस्त्र प्रहरी पुलिस, नवलपरासी) को सौंप दिया गया है। सीमावर्ती नदियों में बाढ़ के कारण बहकर आ रहे शवों को लेकर दोनों देशों की एजेंसियां आपसी समन्वय बनाकर काम कर रही हैं।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026





















