बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पैदल मार्च निकालने की तैयारी कर रहे भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों को रविवार सुबह अहार पुलिस ने उनके घरों में ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पैदल मार्च निकालने की तैयारी कर रहे भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों को रविवार सुबह अहार पुलिस ने उनके घरों में ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते किसान नेताओं का प्रस्तावित पैदल मार्च शुरू नहीं हो सका, जिसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। दिनभर प्रशासनिक अधिकारी किसान नेताओं से वार्ता कर आंदोलन स्थगित कराने के प्रयास में जुटे रहे।
भाकियू (भानु) के मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव प्रधान सौहरखा और युवा मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव नागर के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला था। किसान नेताओं का आरोप है कि गंगा कटान से प्रभावित किसानों समेत अन्य समस्याओं को लेकर एक माह पूर्व (20 जुलाई को) सिद्ध बाबा गंगा घाट पर जल सत्याग्रह किया गया था। उस समय प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
किसानों की प्रमुख मांगें
फतेहपुर गुजर रकबा और बामन हजार बीघा क्षेत्र में गंगा कटान से प्रभावित किसानों की भूमि का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।
सिद्ध बाबा गंगा घाट के टेंडर की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
कार्रवाई के दौरान मेरठ मंडल प्रभारी तीरथ प्रधान, राहुल शर्मा और हनीफ भाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















