सैनी/माली समाज की बैठक आयोजित: गौरव सैनी बने जिला प्रभारी, हुआ भव्य सम्मान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित सैनी वाटिका में सैनी/माली समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त जिला प्रभारी गौरव सैनी का समाजबंधुओं द्वारा फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित सैनी वाटिका में सैनी/माली समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त जिला प्रभारी गौरव सैनी का समाजबंधुओं द्वारा फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीमाली ने समाज की एकजुटता, शिक्षा और रोजगार के अवसरों से युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज हित और सम्मान के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति के साथ पूरा समाज मजबूती से खड़ा रहेगा। बैठक में सामाजिक उत्थान और युवाओं की भागीदारी को लेकर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गुरुदेव राजू सैनी, संरक्षक मदनलाल सैनी, संरक्षक हरिओम सैनी, मुकेश सैनी और वंश सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.