बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र में सिखेड़ा रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना चोला पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र में सिखेड़ा रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना चोला पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश शाहरुन पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उसके 4 अन्य साथियों अमीर, आसिफ, फारुख और आसिफ के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

मुठभेड़ के संबंध में सीओ सिकंदराबाद दीपक तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 1 तमंचा, कारतूस, 70 किग्रा चोरी का पीतल, 1 अपाचे मोटरसाइकिल और 1 अल्टो कार बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया कि इन बदमाशों ने गत 13 अगस्त को चोला थाना क्षेत्र स्थित विवकोल कंपनी से पीतल की मूर्ति चोरी की थी। आरोपी मूर्ति को पिघलाकर उसके पीतल को बेचने की फिराक में थे।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग की जा रही है।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026





















