लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना शारदा नगर क्षेत्र के पतरासी चौराहे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखीमपुर खीरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना शारदा नगर क्षेत्र के पतरासी चौराहे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखीमपुर खीरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बस कब्जे में
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना शारदा नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है।
शिनाख्त में जुटी पुलिस
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी शारदा नगर ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है और तहरीर व जांच के आधार पर मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बलिया में गहने साफ करने के बहाने ठगी करने वाले 2 शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोलीhttps://t.co/XuUPi4A8rl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 28, 2026





















