महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरंदरपुर पुलिस और IGRS सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरंदरपुर पुलिस और IGRS सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त के घर पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा की गई है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को थाना पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम मुड़ीला निवासी एक महिला की तहरीर पर अभियुक्त विशाल यादव पुत्र परमानंद यादव (निवासी सिंहपुर थरौली, थाना पुरंदरपुर) के विरुद्ध दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मु0अ0सं0 104/2026 धारा 64(1) व 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।
न्यायालय के आदेश पर हुई ढोल-मुनादी
अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज की अदालत द्वारा उसके खिलाफ धारा 84 BNSS के अंतर्गत उद्घोषणा आदेश जारी किया गया था। आदेश के अनुपालन में शुक्रवार (28 अगस्त 2026) को विवेचक मनोज कुमार राय (प्रभारी IGRS सेल) पुलिस टीम के साथ अभियुक्त के गांव सिंहपुर थरौली पहुंचे और उसके मकान पर नोटिस चस्पा की।
हाजिर न होने पर होगी कुर्की की कार्रवाई
पुलिस टीम ने गांव में ढोल-मुनादी करवाकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई और ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश से अवगत कराया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की (85 BNSS) की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उप-निरीक्षक मनोज कुमार राय (विवेचक/प्रभारी IGRS सेल, महराजगंज)
उप-निरीक्षक देवेश कुमार सिंह (थाना पुरंदरपुर)
आरक्षी आदित्य यादव, आरक्षी इमरान खान एवं आरक्षी अखिलेश वर्मा (थाना पुरंदरपुर)
बलिया में गहने साफ करने के बहाने ठगी करने वाले 2 शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोलीhttps://t.co/XuUPi4A8rl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 28, 2026





















