हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक दिव्यांग व्यक्ति और उसकी बहन के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक दिव्यांग व्यक्ति और उसकी बहन के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ई-रिक्शा हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित दिव्यांग व्यक्ति अपनी ई-रिक्शा (मयूरी) लेकर बाबूगढ़ स्थित एक अस्पताल के सामने खड़ा होकर अपनी बहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आई एक कार के चालक ने उससे ई-रिक्शा हटाने को कहा। पीड़ित का कहना है कि उसने चालक से कहा कि उसकी बहन अस्पताल के अंदर गई है और उसके आते ही वह गाड़ी हटा लेगा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कार सवार ने अस्पताल के स्टाफ को मौके पर बुला लिया।
अस्पताल स्टाफ पर मारपीट का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि कार चालक और अस्पताल के कर्मचारियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसी बीच भाई को राखी बांधने अस्पताल परिसर में पहुंची उसकी बहन ने जब बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की।
12 घंटे बाद भी कार्रवाई न होने पर सवाल
घटना के तुरंत बाद पीड़ितों ने बाबूगढ़ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को मामले की लिखित तहरीर दी। हालांकि, पीड़ित पक्ष का कहना है कि तहरीर दिए 12 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर हुई इस घटना के बाद पुलिस की शिथिल कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बलिया में गहने साफ करने के बहाने ठगी करने वाले 2 शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोलीhttps://t.co/XuUPi4A8rl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 28, 2026






















