सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में ‘खेलो इंडिया संवाद: खेल की बात पीएम नरेंद्र मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में ‘खेलो इंडिया संवाद: खेल की बात पीएम नरेंद्र मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशव्यापी वर्चुअल संबोधन शामिल है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर संवाद और साक्षात्कार सत्र का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय खिलाड़ियों और यूथ आइकॉन के साथ खेल विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा युवाओं के विचारों व सुझावों को संकलित किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में ‘माई भारत’ पंजीकरण अभियान भी चलाया जाएगा। आयोजन की मुख्य अतिथि आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ की अध्यक्षा श्रीमती उमा अग्रवाल रहेंगी।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















