महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल के खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत शुक्ल पर महिला कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकासखंड परतावल के खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत शुक्ल पर महिला कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की उच्चस्तरीय और गोपनीय जांच कराए जाने की गुहार लगाई गई है।
शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि बीडीओ द्वारा ब्लॉक की महिला कर्मियों को देर रात 12 बजे तक फोन कर परेशान किया जाता है। साथ ही कार्यालय समय के बाद उन पर दबाव बनाकर कथित तौर पर बाहर घूमने व खरीदारी करने के लिए प्रेरित किया जाता है, जो कर्मचारी आचरण नियमावली का सीधा उल्लंघन है।
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पीड़ित महिला कर्मचारियों के बयान दर्ज कराने और निष्पक्ष तथ्य सामने लाने के लिए जांच गोपनीय रखी जाए। आरोप सिद्ध होने पर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाए। फिलहाल, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और अधिकारी का पक्ष आना बाकी है।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026






















