महराजगंज

महराजगंज के नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बादल फटने के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बादल फटने के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए निचलौल क्षेत्र के शिकारपुर और भूतहा गांवों में प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही निचले इलाकों के ग्रामीणों को अलर्ट रहने और सुरक्षा के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने ग्रामीणों को खाद्य सामग्री, जरूरी सामान और पशुओं के चारे का अग्रिम इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। तटवर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को नदी की तरफ न जाने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026






















