नौतनवा में बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर, तीन लोग घायल; दो की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के चंडीथान टोला चमरडिहवा में शुक्रवार को एक बाइक और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के चंडीथान टोला चमरडिहवा में शुक्रवार को एक बाइक और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में खरगबरवां निवासी टीमल भारती (40-45) और चंडीथान टोला चमरडिहवा निवासी इंदर (40-45) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का रतनपुर में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं तीसरे घायल खरगबरवां निवासी दर्शन भारती (60-65) के हाथ-पैर में चोटें आई हैं, हालांकि वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.