बागपत

बागपत जनपद के कस्बे के यमुना इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ‘अधिकारी-विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक बागपत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के कस्बे के यमुना इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ‘अधिकारी-विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक बागपत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कायम कर उनकी जिज्ञासाओं और प्रश्नों के उत्तर दिए।

संवाद के दौरान एसपी बागपत ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण और कड़ी मेहनत के महत्व को समझाया। उन्होंने साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग, यातायात नियमों के पालन और समाज में एक जागरूक नागरिक बनने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।
विद्यार्थियों ने भी विभिन्न विषयों पर उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधीक्षक ने सरल उदाहरणों के माध्यम से मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026





















