बागपत

बड़ौत जनपद के ‘गांव की बात-चौधरी रामवीर के साथ’ जनसंवाद अभियान के तहत गुरुवार को बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर हटाना, सिनौली, गाधी और शहर के वार्ड नंबर-5 में चौपाल संवाद का आयोजन हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बड़ौत जनपद के ‘गांव की बात-चौधरी रामवीर के साथ’ जनसंवाद अभियान के तहत गुरुवार को बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर हटाना, सिनौली, गाधी और शहर के वार्ड नंबर-5 में चौपाल संवाद का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों, किसानों और युवाओं ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास की जरूरतों को खुलकर सामने रखा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जर्जर सड़कों, जल निकासी, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, युवाओं के लिए रोजगार और खेल सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। संवाद में संकल्प लिया गया कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी होनहार छात्र-छात्रा की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही गांवों व वार्डों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने, युवाओं को स्वरोजगार हेतु ब्याज मुक्त मदद देने और खेल मैदान विकसित करने का आश्वासन दिया गया।
चौपालों में सोहनवीर, भीम प्रधान, कृष्ण दत्त शर्मा, हाजी शरीफ, रामशरण दत्त सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी निभाई। उपस्थित जनसमूह ने सतत संवाद और धरातलीय विकास की इस पहल का समर्थन करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026





















