बलिया

बलिया जनपद के पुलिस ने भरौली-गाजीपुर रोड पर आभूषण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पुलिस ने भरौली-गाजीपुर रोड पर आभूषण व्यवसायी से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और स्वाट/सर्विलांस व थाना नरही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली।
गत 15 अगस्त को दुकान बंद कर बेटे के साथ घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूट लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, डंप डेटा और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कुल 9 अभियुक्तों को चिह्नित किया।
20 अगस्त की रात बघौना मोड़ के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर 6 आरोपियों—विकास प्रधान, कृष्णा कुमार, अमन महतो, राजू चौरसिया, मदन कुमार वर्मा और विशाल चौधरी को धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि घटना में रेकी और मुखबिरी के जरिए लूट को अंजाम दिया गया था।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहा, लूटे गए आभूषण और 86,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में धारा 61(2) क और 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस टीम अब घटना में शामिल 3 अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















