बलिया

बलिया के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए।
बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश
जननी सुरक्षा योजना: सीएम डैशबोर्ड पर जिले की असंतोषजनक रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सभी पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिए। जिन लाभार्थियों के बैंक खाते नहीं हैं, आशा बहुओं की मदद से उनके खाते खुलवाने को कहा।
अनावश्यक रेफरल पर रोक: जिला अस्पताल से मरीजों को बिना ठोस कारण बाहर रेफर न करने के लिए सीएमओ को ताकीद किया। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
आयुष्मान कार्ड व टीकाकरण: 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड लक्ष्य के सापेक्ष 100% बनाने और नियमित टीकाकरण अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. अभय कुमार राय सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















