महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाँसपार नूतन स्थित ग्राम सचिवालय में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाँसपार नूतन स्थित ग्राम सचिवालय में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।

ग्राम प्रधान शेषमणि गौतम के अनुसार, अज्ञात चोरों ने पंचायत सहायक कक्ष का ताला तोड़ा और भीतर रखा कंप्यूटर सेट, सीपीयू, मॉनिटर, यूपीएस, प्रिंटर, फिंगरप्रिंट मशीन, वाई-फाई राउटर सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी सामान चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने मामले को लेकर थानाध्यक्ष भिटौली को लिखित तहरीर सौंप दी है। उन्होंने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने और सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















