महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई। बाइक से लौटते समय दुपट्टा चेन में फंसने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे पूरे परिवार में मातम पसर गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई। बाइक से लौटते समय दुपट्टा चेन में फंसने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे पूरे परिवार में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार, निचलौल निवासी महताब आलम की पत्नी रीता देवी अपने बेटे अमन के साथ बाइक से दवा लेने गोरखपुर गई थीं। वापस लौटते समय दमकी भारत गैस एजेंसी के पास अचानक रीता देवी का दुपट्टा बाइक की चेन में उलझ गया।
दुपट्टा खिंचने से गले में फंदा लग गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनका बेटा भी चोटिल हुआ है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















