मोहम्मदाबाद: ग्राम चौपाल में महिलाओं को दी गई सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी

मऊ

मऊ जनपद के विकासखंड मोहम्मदाबाद की ग्राम सभा चाक सहजा में आयोजित ग्राम चौपाल में महिला कल्याण विभाग की ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन’ टीम ने प्रतिभाग किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के विकासखंड मोहम्मदाबाद की ग्राम सभा चाक सहजा में आयोजित ग्राम चौपाल में महिला कल्याण विभाग की ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन’ टीम ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

चौपाल में महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश देते हुए घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा और बाल संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर जागरूक किया गया। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.