सड़क निर्माण की मांग को लेकर लखनऊ पहुंचे भाजपा नेता डीके शर्मा, मंत्री को सौंपा प्रस्ताव

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अहमदगढ़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष व भाजपा नेता डीके शर्मा ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों के नवनिर्माण की मांग को लेकर लखनऊ में दस्तक दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अहमदगढ़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष व भाजपा नेता डीके शर्मा ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों के नवनिर्माण की मांग को लेकर लखनऊ में दस्तक दी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मंत्री बृजेश सिंह के कार्यालय में प्रस्ताव सौंपकर विभिन्न प्रमुख मार्गों का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग उठाई।

प्रस्ताव में शामिल प्रमुख मार्ग व निर्माण कार्य

अहमदगढ़ से सालवाहनपुर होते हुए भीकमपुर तक जर्जर मार्ग

दलेलगढ़ी से कनेनी, लालनेर से अमरपुर तथा कनेनी से लालनेर मार्ग

अहमदगढ़ में नहर की पटरी से बुद्धपुर की ओर जा रहे बंबे तक के खड़ंजे को पक्की सड़क में तब्दील करना

अहमदगढ़ श्मशान घाट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग तथा सोमवार पैठ मार्ग का नवनिर्माण

डीके शर्मा ने कहा कि सड़कों की बदहाली से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने जनहित में निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रूबी मीना भी उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.