ईवीएम वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश

मऊ

मऊ जनपद के जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी सहित सभी आवश्यक प्रबंधों का गहन जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी मानकों और दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परिसर की स्वच्छता और रखरखाव पर जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि वेयरहाउस के आसपास अनावश्यक कूड़े-कचरे का जमाव न होने पाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों के निरंतर और सुचारू संचालन को अनिवार्य बताया और नियमित तकनीकी जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों समेत संबंधित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

चुनाव एवं मतदान प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों या विवरण के लिए नागरिक पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.