मऊ

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के मड़ैया पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के मड़ैया पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घायलों की पहचान बीबीपुर निवासी प्रमोद कुमार (30), उनकी भाभी रीना (40) और भतीजी अंशु (22) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रमोद अपनी भाभी और भतीजी को बाइक से दवा दिलाने के लिए कोइरियापार ले जा रहे थे। जैसे ही वे मड़ैया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















