मऊ

जनपद मऊ के जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई और भारत निर्वाचन आयोग के सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ईवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परिसर के आसपास नियमित स्वच्छता बनाए रखने और अनावश्यक वस्तुओं के जमाव पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के निरंतर संचालन, नियमित तकनीकी जांच और 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















