मऊ

जनपद मऊ के मुख्यालय जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के मुख्यालय जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं और पाठकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना।

जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के स्टॉक और आगत-निर्गत रजिस्टरों की जांच करते हुए अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कोहा (KOHA) सॉफ्टवेयर के माध्यम से पुस्तकों के डिजिटलीकरण और सूचीकरण की प्रक्रिया की समीक्षा की तथा इसके प्रभावी संचालन पर जोर दिया।
पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने पुस्तकालय भवन में शीघ्र ही एयर कंडीशनर (ए.सी.) लगवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का केंद्र हैं, जहां पाठकों को बेहतर सुविधाएं मिलना प्राथमिकता है। अंत में उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, समुचित प्रकाश व बैठने की व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















