सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के थाना मंडी क्षेत्र की आजाद कॉलोनी में बुधवार देर रात आजाद समाज पार्टी कांशीराम के महामंत्री हाजी अल बख्श पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के थाना मंडी क्षेत्र की आजाद कॉलोनी में बुधवार देर रात आजाद समाज पार्टी कांशीराम के महामंत्री हाजी अल बख्श पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की, जिसमें वे बाल-बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाजी अल बख्श देर रात करीब 12:15 बजे अपना कैफे बंद करने के बाद दूध लेने निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हेलमेट पहने दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़ित ने थाना मंडी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं।
महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंपर मकान और दुकान में घुसा, दो क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहनhttps://t.co/wEAIdSJ1ma
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















