महराजगंज

महराजगंज जनपद के मुख्य चौराहे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे बने मकान और दुकान में जा घुसा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मुख्य चौराहे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे बने मकान और दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि मकान के सामने का हिस्सा और दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात तेज गति से आ रहा मिक्सर डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे सड़क किनारे बने पक्के निर्माण से टकरा गया। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। हादसे में मकान की पक्की दीवारें, पिलर और पास ही स्थित दुकान का ढांचा बुरी तरह टूटकर गिर गया। सुबह मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
भारी-भरकम मिक्सर डंपर के भवन के मलबे में फंस जाने के कारण उसे हटाना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मौके पर दो बड़ी क्रेनें मंगवाई गईं।
रेस्क्यू अभियान: पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद डंपर को मलबे से बाहर खींचकर हटाया गया।
यातायात स्थिति: वाहन हटने के बाद सड़क पर आवागमन को सुचारू कराया गया।
पुलिस प्रशासन ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में बाबा का चला हंटर 7 जिलों के कप्तान सहित 9 #IPS #अफ़सरो का किया तबादला pic.twitter.com/VKlJcPigNS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 21, 2026






















