सहारनपुर

सहारनपुर राजनीतिक गलियारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का गढ़ माने जाने वाले सहारनपुर के कद्दावर ‘मसूद परिवार’ को लेकर लखनऊ के राजनीतिक गलियारों से बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर राजनीतिक गलियारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का गढ़ माने जाने वाले सहारनपुर के कद्दावर ‘मसूद परिवार’ को लेकर लखनऊ के राजनीतिक गलियारों से बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रशीद मसूद के पुत्र शाजान मसूद और उनके पुत्र पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शयान मसूद ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।
बताया जा रहा है कि लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
अखिलेश यादव संग बंद कमरे में हुई लंबी बैठक
सूत्रों के अनुसार, सपा में शामिल होने के तुरंत बाद अखिलेश यादव के साथ इन नेताओं की करीब एक घंटे तक महत्वपूर्ण बैठक चली। इस बैठक में बेहट के सपा विधायक उमर अली खान, देवबंद के पूर्व विधायक माविया अली और शाजान मसूद के सहयोगी मियां बबलू जैदी व गौरव रॉड भी मौजूद रहे। राजनीतिक विश्लेषक इस मैराथन बैठक को आगामी चुनावी रणनीतियों से जोड़कर देख रहे हैं।
सहारनपुर में नया सियासी मोड़
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के रिश्तेदार शयान मसूद के इस कदम के बाद जिले में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। शयान मसूद के सपा में जाने से पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
चर्चा यह भी है कि क्या परिवार के भीतर चुनावी मैदान में राजनीतिक आमना-सामना देखने को मिलेगा या यह किसी बड़े समीकरण की शुरुआत है। फिलहाल इस सियासी हलचल के बाद क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में राहुलहत्याकांड के मुख्य आरोपी अंशुल यादव से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंशुल केदोनों पैरों में गोली लगी,जिसके बाद उसे और उसके साथी सुखवीर को अरेस्ट कर लिया गया।@etawahpolice@DistrictEtawah@Uppolice pic.twitter.com/tgw9gSVzxa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 20, 2026





















