सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के बादशाही बाग के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बस और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के बादशाही बाग के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बस और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, विकासनगर की ओर से आ रही बस (UP 12 T 9393) और सहारनपुर की ओर से जा रही बाइक में बादशाही बाग के समीप आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार असलम निवासी नूरबस्ती (सहारनपुर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अबूजर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंचे बादशाही बाग चौकी प्रभारी नरेश चौधरी ने पुलिस टीम के साथ घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहट पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने असलम को मृत घोषित कर दिया, वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अबूजर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में राहुलहत्याकांड के मुख्य आरोपी अंशुल यादव से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंशुल केदोनों पैरों में गोली लगी,जिसके बाद उसे और उसके साथी सुखवीर को अरेस्ट कर लिया गया।@etawahpolice@DistrictEtawah@Uppolice pic.twitter.com/tgw9gSVzxa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 20, 2026





















