महराजगंज

परतावल/महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल/महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, धमकी व अन्य संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, वादिनी ने 19 अगस्त 2026 को थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को नसीम पुत्र सुकुरूद्दीन, निवासी बैजौली, थाना श्यामदेउरवा, विवाह करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। साथ ही आरोपी के पिता सुकुरूद्दीन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।
विवेचना के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद पुलिस ने वांछित आरोपी नसीम पुत्र सुकुरूद्दीन, निवासी बैजौली को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक साक्षी सिंह, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, कांस्टेबल मनीष सिंह और महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में राहुलहत्याकांड के मुख्य आरोपी अंशुल यादव से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंशुल केदोनों पैरों में गोली लगी,जिसके बाद उसे और उसके साथी सुखवीर को अरेस्ट कर लिया गया।@etawahpolice@DistrictEtawah@Uppolice pic.twitter.com/tgw9gSVzxa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 20, 2026





















