महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बाजार में जीएसटी विभाग के सचल दल ने जांच के दौरान प्रपत्रों में दर्ज स्थान से इतर दूसरी जगह सीमेंट उतार रहे एक वाहन को पकड़ लिया। अनियमितता पाए जाने पर टीम ने वाहन को पकड़ी पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बाजार में जीएसटी विभाग के सचल दल ने जांच के दौरान प्रपत्रों में दर्ज स्थान से इतर दूसरी जगह सीमेंट उतार रहे एक वाहन को पकड़ लिया। अनियमितता पाए जाने पर टीम ने वाहन को पकड़ी पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया। गुरुवार को व्यापारी द्वारा 46 हजार रुपये का अर्थदंड जमा करने के बाद वाहन को छोड़ा गया।
जीएसटी विभाग माल परिवहन में पारदर्शिता और नियमों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच अभियान चला रहा है। सहायक आयुक्त (सचल दल) भवेंद्र भास्कर के नेतृत्व में विभाग ने बीते 10 दिनों में नियम उल्लंघन और टैक्स चोरी के मामलों में 15 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 8 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है। पकड़ी बाजार मामले में भी वाहन चालान और ई-वे बिल में दर्ज गंतव्य के बजाय अन्यत्र माल उतारा जा रहा था।
मामले में राज्य कर अधिकारी राजकुमार शुक्ला और श्याम सिंह भी कार्रवाई में शामिल रहे। सहायक आयुक्त भवेंद्र भास्कर ने स्पष्ट किया कि सही प्रपत्रों के साथ व्यापार करने वाले व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन कर चोरी और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में राहुलहत्याकांड के मुख्य आरोपी अंशुल यादव से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंशुल केदोनों पैरों में गोली लगी,जिसके बाद उसे और उसके साथी सुखवीर को अरेस्ट कर लिया गया।@etawahpolice@DistrictEtawah@Uppolice pic.twitter.com/tgw9gSVzxa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 20, 2026





















