हाथरस में इंसानियत शर्मसार: युवक को बेरहमी से पीटा, गले में फंदा डालकर घसीटा; मुंह पर पेशाब करने का आरोप, 2 गिरफ्तार

हाथरस

हाथरस जनपद में दबंगई और अमानवीयता का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ दबंगों ने एक युवक के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हाथरस जनपद में दबंगई और अमानवीयता का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ दबंगों ने एक युवक के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। दबंगों ने न केवल युवक को सड़क पर बेरहमी से पीटा और उसके गले में फंदा डालकर घसीटा, बल्कि पीड़ित के मुंह पर पेशाब करने का भी गंभीर आरोप लगा है। घटना के प्रकाश में आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सड़क पर तालिबानी बर्बरता

मिली जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने पीड़ित युवक को घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो दबंगों ने युवक के गले में फंदा  डाल दिया और उसे सड़क पर घसीटते रहे। पीड़ित जान की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पिटाई और घसीटने के बाद दबंगों ने अमानवीय कृत्य करते हुए उसके मुंह पर पेशाब भी किया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल चिकित्सीय उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुसंगत व गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में शामिल दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ एनएसए/गैंगस्टर समेत कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.