बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बाल विवाह का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए नगर पालिका में आवेदन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बाल विवाह का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए नगर पालिका में आवेदन किया।
मामला अनूपशहर का है, जहां एक 36 वर्षीय व्यक्ति का विवाह पंजाब की 16 वर्षीय नाबालिग से कराया गया था। 26 मई को प्रसव पीड़ा होने पर किशोरी को बस अड्डा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 27 मई को उसने बेटे को जन्म दिया। जुलाई में परिजनों ने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया, जिसके साथ जमा किए गए दस्तावेजों के अनुसार मां की जन्मतिथि 2 फरवरी 2010 दर्ज है, जिससे उसकी उम्र 16 वर्ष होने की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में मामला उजागर होने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय ने इसे बाल विवाह और कानून का उल्लंघन मानते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कम उम्र में प्रसव कराने के इस मामले में परिजनों के साथ-साथ निजी अस्पताल संचालक पर भी लापरवाही के गंभीर सवाल उठे हैं, जिसने नाबालिग का प्रसव कराने के बावजूद पुलिस या स्वास्थ्य विभाग को सूचित नहीं किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट आगे की जांच व कानूनी कार्रवाई के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेज दी गई है।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













