बलिया

बलिया गोरखपुर में स्वर्गीय शिवकुमार तिवारी की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा R.A.M. ने गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया गोरखपुर में स्वर्गीय शिवकुमार तिवारी की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा R.A.M. ने गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन ने इस जघन्य वारदात की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष न्यायिक जांच और पीड़ित परिवार के पुनर्वास की मांग उठाई है।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में इस तरह की दुस्साहसिक घटना होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। संगठन ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम मांग पत्र प्रेषित कर प्रकरण में हस्तक्षेप की अपील की है।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की प्रमुख मांगें
पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्यायिक जांच कराई जाए।
घटना में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए।
पीड़ित परिवार को तत्काल पर्याप्त आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए।
परिवार के एक पात्र सदस्य को सरकारी नौकरी या समुचित रोजगार दिया जाए।
पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा पुलिस/प्रशासनिक लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाए।
संगठन ने कहा कि यह घटना पूरे समाज की सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय और सहायता मिलना अत्यंत आवश्यक है।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026



















