बलिया

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सदर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सदर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान राशन कार्ड, नाला मरम्मत, वरासत-बैनामा तथा विशेषकर भूमि विवाद और अवैध कब्जे से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। सार्वजनिक व आबादी की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण कराने का आदेश दिया।
समाधान दिवस में कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने हिदायत दी कि निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर पारदर्शी कार्रवाई हो। इस अवसर पर सीडीओ आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. अभय कुमार राय, एसडीएम सदर व तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026



















