बलिया

बलिया जनपद के बैरिया स्थित चिरैया मोड़ के समीप आजाद हिंद फौज के सिपाही व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शम्भूनाथ ठाकुर की स्मृति में निर्मित ‘शम्भूनाथ द्वार’ का भव्य लोकार्पण किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बैरिया स्थित चिरैया मोड़ के समीप आजाद हिंद फौज के सिपाही व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शम्भूनाथ ठाकुर की स्मृति में निर्मित ‘शम्भूनाथ द्वार’ का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह एवं पूर्व सैनिक संगठन बेलहरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि 1857 की क्रांति से लेकर 1942 के आंदोलन तक बलिया के स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अद्वितीय रहा है। उन्होंने कोहिमा स्थित युद्ध स्मारक का संस्मरण साझा करते हुए बताया कि वहां बलिया के लाल शम्भूनाथ ठाकुर का नाम अंकित देखकर वे गौरवान्वित महसूस हुए थे। उन्होंने शम्भूनाथ जी के पौत्र विनोद ठाकुर व उनके परिवार के इस निजी प्रयास और राष्ट्रभक्ति की सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन द्वारा विनोद ठाकुर को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रताप ठाकुर, अनिल ठाकुर, अंत ठाकुर, संत ठाकुर, विकास ठाकुर, विशाल ठाकुर, नायब सूबेदार ठाकुर नित्यानंद ठाकुर, सूबेदार रामजी यादव, अनिल पांडेय व मुन्ना लाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026



















