बागपत: 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ने वाली पुलिस टीम को ग्रामीणों ने किया सम्मानित

बागपत

बागपत जनपद के पुलिस अधीक्षक बागपत के कुशल नेतृत्व में थाना सिंघावली अहीर पुलिस टीम द्वारा 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पुलिस टीम का नागरिक अभिनंदन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के पुलिस अधीक्षक बागपत के कुशल नेतृत्व में थाना सिंघावली अहीर पुलिस टीम द्वारा 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पुलिस टीम का नागरिक अभिनंदन किया।

थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों ने थाना सिंघावली अहीर पहुंचकर थानाध्यक्ष सूर्यदीप सिंह और उनकी पूरी टीम को फूल-मालाएं पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने पुलिस टीम की तत्परता, अदम्य साहस और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

ग्रामीणों ने कहा कि बागपत पुलिस अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के तहत निष्पक्ष व कड़ा रुख अपना रही है, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.