मऊ: राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई के लावारिस शिशु को मिला नया परिवार, जिलाधिकारी ने नए माता-पिता को सौंपा

मऊ

मऊ जनपद के राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई, मऊ में संरक्षित शिशु प्रद्युम्न को विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन द्वारा नए दंपति को सौंप दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई, मऊ में संरक्षित शिशु प्रद्युम्न को विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन द्वारा नए दंपति को सौंप दिया गया। दत्तक माता-पिता अर्चना जायसवाल और अमर जायसवाल ने बच्चे को नया नाम ‘राजवीर जायसवाल’ दिया है।

उल्लेखनीय है कि 1 दिसंबर को मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के पास यह मासूम अत्यंत गंभीर हालत और सिर में चोट से पीड़ित लावारिस मिला था। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिशु को बेहतर चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।

स्वास्थ्य लाभ के बाद विधिक दत्तक ग्रहण प्रक्रिया पूरी कर जिलाधिकारी ने बच्चे को उसके नए परिवार के सुपुर्द किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को प्रेम, सुरक्षा और परिवार पाने का पूर्ण अधिकार है। Child Helpline और संबंधित विभाग ने इस सफल पुनर्वास कार्य में सहयोग देने वाले सभी कर्मियों का आभार जताया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.