मऊ

मऊ उत्तर प्रदेश के राशन डीलरों के लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ लोक सभागार से दिए गए संबोधन का सजीव प्रसारण नगर पालिका परिषद मऊ के कम्युनिटी हॉल सहित जनपद की सभी चारों विधानसभाओं में कराया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ उत्तर प्रदेश के राशन डीलरों के लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ लोक सभागार से दिए गए संबोधन का सजीव प्रसारण नगर पालिका परिषद मऊ के कम्युनिटी हॉल सहित जनपद की सभी चारों विधानसभाओं में कराया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉश आधारित ‘उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली’ का शुभारंभ भी किया गया, जिससे खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।
संबोधन में मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक राशन विक्रेताओं का लाभांश 70 रुपये से बढ़ाकर पहले 90 और अब 125 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। साथ ही 25 रुपये की और वृद्धि के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पारदर्शी ई-पॉश प्रणाली से 15 करोड़ लाभार्थियों तक सीधा खाद्यान्न पहुंच रहा है तथा विक्रेताओं को दुकान से निर्धारित 39 आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति दी गई है।
कार्यक्रम के दौरान मऊ कम्युनिटी हॉल में पात्र लाभार्थियों को नए राशन कार्डों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, भाजपा नेता अशोक सिंह, मनोज जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव तथा जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026



















