मऊ: तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 85 में से 6 मामलों का निस्तारण

मऊ

मऊ जनपद के जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 85 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 4 अन्य शिकायतों की त्वरित जांच व समाधान के लिए टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया।

प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 52 मामले राजस्व विभाग और 18 मामले पुलिस विभाग से संबंधित थे। जनसुनवाई के दौरान खतौनी में नाम दर्ज कराने की समस्या लेकर आए ग्राम ओटनी के संजय राम और ग्राम खुर्द कर्मी के राम मूरत की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कड़ा संज्ञान लिया। डीएम के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आवेदकों का नाम मूल खतौनी में दर्ज कराया गया और मौके पर ही अद्यतन खतौनी प्रमाण पत्र सौंपा गया।

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कड़े तेवर अपनाते हुए अधिकारियों को जनशिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं के समाधान में लापरवाही या खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.