सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जमपद के पूरे भारत व नेपाल सहित दुनिया भर में सनातन धर्मावलंबियों द्वारा मनाया जाने वाला नाग पंचमी का पर्व सिद्धार्थनगर जिले में भी परंपरागत श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जमपद के पूरे भारत व नेपाल सहित दुनिया भर में सनातन धर्मावलंबियों द्वारा मनाया जाने वाला नाग पंचमी का पर्व सिद्धार्थनगर जिले में भी परंपरागत श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर आयोजित इस पर्व के अवसर पर बांसी स्थित राप्ती नदी के तट पर विशेष चहल-पहल देखने को मिली। यहां नगर व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे परिवारों ने अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ पारंपरिक ‘छड़ी-गुड़िया’ पीटने की परंपरा निभाई।
इस दौरान नदी तट के किनारे सजी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की तथा तट पर स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। नाग पंचमी पर नाग देवताओं के पूजन, दूध अर्पण और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026




















